संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी
मिरहची, एटा– क्षेत्र के धिरामई पौने दस बिस्वा गांव में अतिवृष्टि के चलते ग्रामीण का मकान भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत इस बात की रही कि मकान गिरने के समय घर में कोई सदस्य नहीं था। मौके पर पहुंचे ग्रामीण गिरे मकान के मलबे को हटाने में मदद कर रहे थे।
अतिवृष्टि का असर हर ओर दिख रहा है। हर खास ओ आम अत्यधिक वर्षा से प्रभावित नजर आ रहा है। किसान तो अतिवृष्टि से कराह उठा है। घटना सोमवार सुबह उस समय की है जब धिरामई पौने दस बिस्वा गांव में ग्रामीण जुगेंद्र सिंह वर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल का मकान उस समय गिरा जब परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। जुगेंद्र सिंह का मकान गिरने की सूचना मिलने पर गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। और मकान के मलबे को हटाने में जुट गये। मकान गिरने की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
———
अतिवृष्टि से हर वर्ग है त्रस्त
———
अतिवृष्टि से हर वर्ग त्रस्त है। क्षेत्र का किसान तो खून के आंसू रोने को मजबूर है, उसकी तो कई माह की खून पसीने की कमाई बारिश के पानी में बह गई। ग्रामीणों के बने बनाये मकान धाराशायी हो रहे हैं। ग्राहकों के अभाव में व्यापारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
——-
फोटो कैप्सन–धिरामई पौने दस बिस्वा गांव में अतिवृष्टि से गिरा जुगेंद्र सिंह का मकान।