अलीगढ़, (ब.शि.) । गभाना क्षेत्र के पचपेड़ा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला मुख्यालय से कई दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
ऐसे हुआ हादसा
पचपेड़ा हाईवे से करीब 100 मीटर दूरी पर जेजे इंटरप्राइजेज प्लास्टिक फैक्ट्री है। जिसमें कुर्सी के अलावा प्लास्टिक दाने बनाए जाते हैं। सुबह फैक्ट्री में कर्मचरियों ने धुंआ उठता देखा। जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा दमकल चार गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग बुझाया। तब तक लाखों रुपये की मशीनों समेत कीमती सामान जलकर स्वाहा हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट आग लगने का है। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है