लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने इस बार कुछ पाबंदियां लगाई हैं। इस बार कांवड़ यात्रा में 12 फीट से ऊंची कांवड़ और भाले या त्रिशूल नहीं ले जाने दिया जाएगा। यात्रा के दौरान अश्लील गाना बजाने की भी अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश को 12 जोन में बांटा गया है।

कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद कई दिशानिर्देश जारी किए गए। इसके तहत यात्रा में 12 फीट से ज्यादा ऊंचे कांवड़, भाला, त्रिशूल और इसी तरह की अन्य वस्तुओं को ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और महिला कांवड़ियों के लिए शौचालय और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।कांवड़ यात्रा के दौरान फैलाई जाने वाली अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो कांवड़ यात्रा में धर्म को लेकर विवादित पोस्ट करेंगे। कांवड़ यात्रा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 12 जोन में बांटा गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 5 जोन में बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *