संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी

कृषि गोष्ठी में किसानों को उत्तम फसलोत्पादन की जानकारी देकर किया लाभान्वित

मिरहची, एटा– विकास खंड मारहरा के ग्राम धरपसी के नगला इन्दु में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत मक्का उत्पादन का फील्ड डे प्रदर्शन मनाया। गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धरपसी के नगला इंदु में कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कृषि गोष्ठी को संबोधित करते हुये कृषि विशेषज्ञों ने विभाग द्वारा समय समय पर किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को उन्नतशील खेती करने की तकनीकी जानकारी से अवगत कराकर उनकी आमंदनी बढ़ाने को जागरूक किया।

गोष्ठी को एडीओ कृषि महेंद्र सिंह ने संबोधित कर उत्तम खेती करने के लिये फसलों में ट्राइकोडर्मा, विवेरिया, वैसियाना को रवि एवं.मटर फसल की जुताई के समय ही डालने की राय दी, जिससे फसलोत्पादन तो बढ़ेगा ही साथ ही फसलों की जड़ों में कीट लगने से रोका जा सकता है। इस मौके पर खेत में खड़ी फसलों का प्रदर्शन भी कराया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी से क्षेत्र के काफी किसान लाभान्वित भी हुए हैं। जिसका परिणाम देखने को भी मिल रहा है। कृषि विभाग के प्रयासों से कृषक भाइयों को अच्छा उत्पादन मिल रहा है जिसे कृषक भाइयों की आमंदनी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कृषक भाइयों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा समय समय पर मिलने वाली जानकारी के आधार पर उनकी फसलों में 35 से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिला है। पूर्व कृषि विशेषज्ञ मोर सिंह वर्मा ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। जिला सलाहकार देवेंद्र सिंह यादव ने कृषक भाइयों को फसलों में कम से कम रासायनिक खाद डालने की अपील की साथ ही उनको फसल चक्र अपनाने की जानकारी दी और मक्का प्रदर्शन में अच्छी उपज मिलने पर किसानों की प्रशंसा भी की। गोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

फोटो कैप्सन–कृषि गोष्ठी को संबोधित करते जिला कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *