बदायूँ : 05 अगस्त। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्र शेखर ने अवगत कराया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैडर्ड एथॉरिटी आफ इण्डिया द्वारा निर्धारित मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल के सर्विलांस अभियान के क्रम में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी दीपा रंजन के आदेश के अनुपालन में जनपद बदायूॅ में दिनांक 01.08.2022 से दिनांक 14.08.2022 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को आशीष किराना स्टोर, दातागंज से मल्टी सोर्स खाद्य तेल एवं संजय किराना स्टोर, दातागंज से मल्टी सोर्स खाद्य तेल का नमूना, संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है यह अभियान दिनॉक 14.08.2022 तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *