लखनऊ, एजेंसी। साइबर हैकरों ने बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्या की फेसबुक आइडी हैककर दूसरी उनके नाम से दूसरी आइडी बनाई। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट डाली। जानकारी होने पर सांसद ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद साइबर क्राइम सेल समेत पुलिस की कई टीमें पड़ताल में लग गई हैं।
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी एवं बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या की साइबर जालसाजों ने फेसबुक आइडी हैक कर ली। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली अनूप सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को सांसद को फेसबुक आइडी हैक होने की जानकारी हुई थी। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाजों ने उनके नाम से दूसरी आइडी बना ली। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट से सांसद की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साइबर क्राइम सेल की टीम फेसबुक आइडी के आइपी एड्रेस के आधार पर हैकर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
रेलवे कर्मी के खाते से उड़ाए 74 हजार : साइबर जालसाजों ने रेलवे कालोनी आलमबाग निवासी रेलवे कर्मी सोनम को बातों में फंसाकर खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बीते तीन मई को सोनम के पास फोन आया था। बातों में फंसाकर जालसाजों ने खाते की जानकारी ली और रुपये उड़ा दिए थे। मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई।