स्वस्थ्य रहने के लिये खाने में लें संतुलित आहार
संवाद सूत्र, मिरहची: शुक्रवार को ब्लाक प्रांगण में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में उत्तम खेती और अधिक पैदावार के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर आमंदनी दोगुनी करने के उपाय बताये।
ब्लाक प्रांगण में आयोजित कृषि गोष्ठी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक, ग्रह वैज्ञानिक, कृषि सलाहकार, एडीओ कृषि आदि ने अपने संबोधन के माध्यम से किसानों को कम लागत में उत्तम खेती कर दोगुनी आमंदनी प्राप्त करने के गुर सिखाये। कृषि सलाहकार सुधीर तोमर ने गोबर को गड़्डे में डालकर सड़ाकर खाद बनाने की, लाह दी। साथ ही उन्होंने ढेंचा की खेती कर उसको खेत में सड़ाकर खेती में उत्तम पैदावार प्राप्त करने के लिये जागरूक किया। अवागढ़ कृषि विज्ञान केंद्र से आये कृषि वैज्ञानिक डा. बीरेंद्र सिंह ने भी किसानों को कम लागत में दोगुनी उपज प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फसल बोने, खाद बीज और पानी देने का समय और पर्याप्त मात्रा भी बताई ताकि किसानों की आमंदनी दोगुनी हो सके। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ से आई ग्रह वैज्ञानिक नीरज सिंह ने गांवों में निवास कर रहे स्त्री पुरूषों को स्वस्थ्य रहने के लिये भोजन में संतुलित आहार लेने के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को खाने में पोषक तत्व लेने चाहिये। खाने में गेंहूँ के साथ मोटे अनाजों को भी शामिल करने की राय दी। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि वह मंडी से आने वाली सब्जियों को खाने में शामिल न करें, इन सब्जियों में जहर होता है। इनके स्थान पर अपने घर के बाहर हरी सब्जियों को उगाने की राय दी। क.षक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. बीरेंद्र सिंह, ग्रह वैज्ञानिक नीरज सिंह, कृषि सलाहकार सुधीर तोमर, बीडीओ मनोज कुमार शर्मा, एडीओ कृषि महेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुनील चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरन राजपूत, देवेंद्र चौहान, एस.एम.एस. पुष्पेंद्र कुमार सहित ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता से जुड़ीं सैकड़ों महिलायें उपस्थित थीं। गोष्ठी का संचालन एडीओ कृषि महेंद्र सिंह ने किया।
फोटो कैप्सन–कृषक गोष्ठी को संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक डा. बीरेंद्र सिंह।
–कृषक गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को संतुलित भोजन लेने की सलाह देतीं ग्रह वैज्ञानिक नीरज सिंह।
–कृषक गोष्ठी को संबोधित करते कृषि सलाहकार सुधीर तोमर।