भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत ’घर – घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार एवं प्रसार करने हेतु पूर्वी सीमान्त मुख्यालय, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं मर्यादा से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

इसी के क्रम में दिनांक 06.08.2022 को सुबह 0600 बजेे हिमवीर आवास जानकीपुरम, लखनऊ के प्रांगण में आई0टी0बी0पी0 पूर्वी फ्रन्टियर लखनऊ के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा 05 किलोमीटर के वॉकाथन का आयोजन किया गया, साथ ही इस इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों को भारतीय ध्वज संहिता के विषय में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपील की गई की इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सभी अपने घरों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक स्वतंत्रता के पर्व को सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाएं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता को राश्ट्रीय ध्वज भी वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में आई0टी0बी0पी0 पूर्वी फ्रन्टियर लखनऊ के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *