बिल्सी-तहसील क्षेत्र के गाँव मिठामई में सम्राट अशोक महान की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। दौरान तथागत गौतम बुद्ध विकास ट्रस्ट मिठामई ने शोभायात्रा निकाली जो बुद्ध विहार से शुरू कर गाँव के सभी गलियों से होते हुए बुद्ध विहार पर आकर समाप्त हुई।शोभायात्रा में द ग्रेट अशोका विकास ट्रस्ट,बुद्ध सेवा समिति रजि. बिसौली एवं अंतराष्ट्रीय प्रजापति गौतमी ट्रस्ट के विशेष सहयोग रहा।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। महान सम्राट अशोक के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने पंचसील ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।मौर्य ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि एक समय ऐसा भी था जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। यदि सिद्धार्थ गौतम, सम्राट चन्द्र गुप्त मौर्य शिवाजी साहूजी महाराज व डॉ. अंबेडकर साहब ना होते तो मानव समाज की स्थिति क्या होती यह किसी से छुपा नहीं है। हमें चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान से सबक लेना चाहिए और उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।पूर्व जिला पंचायत सदस्य निहाल मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं। सम्राट अशोक ही भारत के सबसे शक्तिशाली एवं महान सम्राट है।इस दौरान टिंकू शाक्य हरिओम शाक्य प्रधान अरविंद शाक्य के पी मौर्य गंगासहाय धर्मेंद्र शाक्य जेपी शाक्य राधेश्याम छत्रपाल रामौतार नरेश दिनेश शाक्य टीटू बाबू तेजपाल श्यामसिंह गुलाब शंकर हीरालाल जयप्रकाश हरिपाल के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।