बदायूँ : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जामा मस्जिद शम्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एंव सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज के बीच तिरंगा वितरण किया और उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं।
इस अवसर पर जामा मस्जिद शम्सी के सचिव तनवीर अहमद खान को तिरंगा सौंपे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को घर- घर में तिरंगा फहराने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है, साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपने साथ जोड़ा जा रहा है। कहा अभियान को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने को कहा।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सभी नागरिकों से आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के तौर पर अपनी छतों पर तिरंगा फहराकर या सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाकर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को गति देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के नागरिक एकजुट होकर छतों पर गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहराए या इससे अपने घरों को सजाएं।
इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव आशीष शाक्य अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शीराज़ अल्वी सलीम हलचल तस्लीम फैसल खान फैसल खालिद इंतजार हुसैन लईक उद्दीन सैयद आदिल अली नसीम खान नदीम अफज़ाल पहलवान सलमान खान अनस फय्याज दानिश अल्वी अजीम फय्याज नासिर अली मोहसिन ज़िया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।