बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा फहराने का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया है और कहा प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी निभाये। हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हमको आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में विभिन्न प्रकार के आयोजन गोष्ठी, तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई, बॉल पेंटिंग आदि करके अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएं और देश को आजाद कराने में जिन महापुरुषों वीर सैनिकों को वीरगति प्राप्त हुई है उनको याद करें और नन्हे मुन्ने बच्चों को आजादी के बारे में समझाएं।

इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मनोज मसीह सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह भगवान सिंह मौर्य अमिता उपाध्याय सीमा राठौर हाजी सलीम धीरज सिंह आशीष शाक्य अमित सिंह ज्ञानेन्द्र चौहान अनुभव उपाध्याय दिनेश सिंह वीरेन्द्र राजपूत अनूप सिंह अचल शर्मा राजू प्रजापति उमेश राठौर हंसपाल मौर्य विमल श्रीवास्तव सुधीर यादव करुणा सोलंकी सलोनी पाठक सीमा शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *