बदायूं : भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई।बैठक को मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा पूनम बजाज ने संबोधित किया।

प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा देश आजादी का 75वां वर्ष पूर्ण कर रहा है ऐसे मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और आजाद हिंदुस्तान में रहने वाले प्रत्येक नागरिक, समाज सेवी, सामाजिक संगठन, भारत माता के सच्चे सपूत सभी को आजादी का अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और अपने घर पर तिरंगा लाकर मनाना चाहिए। हिंदुस्तान को आजाद कराने में हजारों वीर- सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों का अभूतपूर्व योगदान रहा है हम सबको इसे संजोए रखना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हर घर तिरंगा अभियान में बदायूं जनपद एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। जिले में 1.5 लाख तिरंगा ध्वज भारतीय जनता पार्टी लगाएगी। जिसमे 01 लाख तिरंगा ध्वज पार्टी कार्यालय पर पहुंच चुके हैं। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहुत कठोर परिश्रम और रणनीति से इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत भगवान सिंह मौर्य शारदेन्दु पाठक ग्रीशपाल सिंह तेजपाल सागर कौशल शास्त्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य विनोद अग्रवाल अनुज माहेश्वरी कमलजीत भूरानी आशीष शाक्य शिवम शंखधार जितेन्द्र सोनकर सहदेव सागर मोहित प्रभाकर अमित सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *