अलीगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेशके जनपद अलीगढ़ में अकराबाद के गांव अधौन में राशनडीलर द्वारा उपभोक्ताओं से वैक्सीन लगवाने की पूछना भारी पड़ गया। गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने राशन बांट रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
ऐसे हुआ विवाद
गांव अधौन निवासी विनोद कुमार गांव में राशनडीलर है। मंगलवार को विनोद कुमार की तबीयत खराब होने पर दुकान का कर्मचारी प्रमोद कुमार पूत्र पूरनसिंह राशनबांट रहा था। साथी असलम पुत्र राजन खां मशीन में अंगूठे लगवा रहा था। इसी बीच राशन लेने आये कुछ उपभोक्ताओं से उसने कहा कि आप लोगों ने बैक्सीन लगवा ली है। उनके मना करने पर उसने उन्हें राशन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई बाद में बात बढ गई। राशनबांट रहे कर्मचारियों प्रमोद कुमार व असलम के साथ दवंगों ने जमकर मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया।आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। पीड़ित ने गांव के सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामले में थाना पुलिस का कहना है। घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।