कासगंज: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती सुषमा सिंह एवं आयोग की सदस्या श्रीमती निर्मला दीक्षित ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थित जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

उक्त के पश्चात् मा0 उपाध्यक्ष व सदस्य महोदया ने रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हाल में कोविड-19 टीकाकरण हेतु संचालित पिंक बूथ का भी निरीक्षण किया।

उक्त के उपरांत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर का भी निरीक्षण किया। यहाँ पाया कि एक महिला जिसकी आज प्रातः डिलीवरी हुई थी उसे शाम को ही डिस्चार्ज कर दिया गया। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसा किया जाना जच्चा और बच्चा दोनों के लिए ठीक नही है।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह एवं श्रीमती दीक्षित ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति की जमीनी जानकारी कराने तथा महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन करने एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने एवं कोविड-19 से बचाव हेतु महिला टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जिला महिला चिकित्सालयों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जिससे महिलाओं को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य पर समुचित ध्यान दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *