बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंज। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर भाजपाइयों ने खिचडी सहभोज कार्यक्रम किया। संबंधित क्षेत्र में जिम्मेदार भाजपा नेताओं ने पहुंचकर लोगों के साथ खिचडी सहभोज किया और उन्हें सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कासगंज विधान सभा क्षेत्र के मंडल कासगंज नगर में राजेंद्र सिंह बौहरे, सुरेशचंद्र माहेश्वरी, कासगंज देहात में डा. खूब सिंह लोधी, राजवीर सिंह, यशवीर सिंह, रत्नेश कश्यप, प्रवेंद्र राना, बिलराम में राजेंद्र सिंह बोहरे, डा. बीडी राना, सोरों देहात पर कुलदीप प्रतिहार, रामेश्वर महेरे, द्वारिकी तिवारी के संयोजन में खिचडी सहभोज कार्यक्रम हुए। अमांपुर विधान सभा के मंडल अमांपुर में ब्रजेश वर्मा, जय सिंह वर्मा, सहावर में प्रदीप वर्मा, केत सिंह वर्मा, मोहनपुर में नंदकिशोर सिंह, रत्नेश कश्यप, नगरिया में राजू वर्मा एडवोकेट के संयोजन में क्षेत्रीय लोगों के साथ खिचडी सहभोज किया गया। इसी तरह से पटियाली विधान सभा क्षेत्र के मंडल सिढ़पुरा में सुबोध कुमार, रवीश कुमार, सचिन गुप्ता, पप्पू राजपूत, दरियावगंज में प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, गंजडुंडवारा देहात में भगवान सिंह, अर्जुन सिंह, विष्णुदेव पाठक, गंजडुंडवारा नगर में चेतन गुप्ता, पटियाली में ओमेंद्र, सुशील सोलंकी, जितेंद्र बघेल के संयोजन में खिचडी सहभोज हुआ। यहां पार्टी के अन्य जिम्मेदार लोगों ने क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित कर खिचडी सहभोज में बुलाया।