कासगंज।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कासगंज के तत्वावधान में नॉवेल्टी रोड़ पर नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर स्वामी विवेकानंद की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

जिला अध्यक्ष केके  सक्सेना ने कहा युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए।स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक की ऒर कार्य किया।वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभाबित थे।जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवो में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है।स्वामी विवेकानंद को एक संन्यासी के रुप मे माना जाता है।और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है अखिलेश सक्सेना ने कहा कि स्वामी जी ने मात्र 39 वर्ष की आयु में वह कर दिखाया जो जीवन पर्यन्त आज तक कोई नहीं कर पाया। महात्मा गांधी और नेहरू जी ने भी उनके आदर्शों का अनुसरण किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केके सक्सेना,अखिलेश सक्सेना,प्रशांत सक्सेना,आलोक सक्सेना,धीरज सक्सेना,नीरज सक्सेना,हिमानी माहोर,गौरव कुमार, उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *