कासगंज : केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं, इसी उपलक्ष में भाजपा 30 मई से 15 जून के मध्य जनपद में भी आठ साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा की बैठक भी हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. खूब सिंह लोधी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को आठ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान लोगों को मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। जनपद में 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रम होंगें। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों में भागीदारी कर उन्हें सफल बनाना है। डा. खूब सिंह लोधी ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा के मंडलों और बूथों पर कार्यकर्ता मोदी सरकारी की उपलब्धियां बताएंगे। मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी जन जन तक पहुंचाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दे दी गयी है। इस दौरान मीडिया प्रभारी राजवीर राजपूत, स्वराज लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप कश्यप,,गौरव पाल, कपिल लोधी, गिर्राज किशोर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।