कासगंज: युवा कल्याण विभाग कासगंज में इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 पीआरडी जवानों का चयन किया जायेगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि 18 से 45 वर्ष के हाईस्कूल उत्तीर्ण शारीरिक मापदण्ड पूर्ण करने वाले इच्छुक पात्र युवा 27 जनवरी 2023 तक अपने आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में विकास भवन में कक्ष संख्या 50 में स्थित जिला युवा कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
————