जून में 5 ग्रहों की चाल बदलेगी। महीने की शुरुआत में मंगल मिथुन से निकलकर अपनी नीच राशि यानी कर्क में आ जाएगा। इसके अगले दिन वक्री चल रहा बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन को छोड़कर एक राशि पीछे वृष में चला जाएगा। इसके बाद महीने के बीच में सूर्य अपनी शत्रु राशि वृष को छोड़कर मिथुन में आ जाएगा। महीने के आखिरी दिनों में बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इसके अगले ही दिन शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क में चला जाएगा। इस तरह ग्रहों की उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि जून में ग्रहों की चाल में होने बदलावों का असर 12 राशियों समेत देश-दुनिया पर पड़ेगा। इस कारण देश में राजनैतिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इन ग्रहों का शुभ प्रभाव सिंह और कन्या राशि वाले लोगों पर रहेगा। मेष, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन,कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सूर्य मिथुन राशि में (15 जून से 15 जुलाई तक)
शुभ: मेष, सिंह, कन्या, मकर
सामान्य: मिथुन, तुला, धनु और कुंभ
अशुभ: वृष, कर्क, वृश्चिक, मीन
मंगल कर्क राशि में ( 2 जून से 20 जुलाई )
शुभ – वृष, कन्या तुला और कुंभ सामान्य – वृश्चिक और मीन अशुभ – मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर
बुध: वृष राशि में
शुभ – मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु
सामान्य – वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर
अशुभ – मिथुन, कुंभ और मीन
बृहस्पति: कुंभ राशि में
शुभ – मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर
सामान्य – वृष, कन्या और धनु
अशुभ – कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन
शुक्र: मिथुन राशि में (22 जून तक)
शुभ – कन्या, धनु और मकर
सामान्य – मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ
अशुभ – कर्क, वृश्चिक और मीन
शनि: मकर राशि में
शुभ – सिंह और वृश्चिक
अशुभ – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन
राहु: पूरे साल वृष राशि में रहेगा
शुभ: धनु और मीन
अशुभ: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ
केतु: पूरे साल वृश्चिक राशि में रहेगा
शुभ – मिथुन और कन्या
अशुभ – मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन