22 जून से 17 जुलाई तक शुक्र कर्क राशि में रहेगा। शुक्र की ये स्थिति 3 राशियों के लिए शुभ रहेगाी। वहीं, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा और अन्य 6 राशियों पर इसका मिला-जुला असर रहेगा। शुक्र के प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में बदलाव के योग हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से बीमारियों के संक्रमण में राहत मिल सकती है। साथ ही मौसम में भी बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक शुक्र का कर्क राशि में आना देश के लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। हालांकि कोष में धन की कमी आ सकती है। लेकिन देश के लिए समय ठीक रहेगा। कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका नहीं है। शुक्र के प्रभाव से भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होता है। इसके साथ ही इन दिनों में कई लोगों को आराम और सुख मिलेगा।

शुक्र के कर्क राशि में आने से 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर

तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ
शुक्र की चाल में बदलाव होने से तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन समेत 6 राशियों के लिए मिला-जुला समय
कर्क राशि में शुक्र के आ जाने से वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

मेष, सिंह और धनु राशि के लिए अशुभ
शुक्र के राशि बदलने से मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *