बदायूं : भाजपा कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, सदस्य जिला पंचायत, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, महिला मोर्चा और पिछड़ा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को 2557 बूथों पर दिव्य और भव्य जयंती मनाई जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय संकल्प जिसको आज मोदी सरकार एवं योगी सरकार अपनी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को लाभान्वित करके अंतोदय के संकल्प को प्रशस्त कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे जिस दिन अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो जाएगा उस दिन देश विश्व गुरु बन जाएगा।
25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में सभी ब्लॉक स्तर पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन होगा जिसमें प्रत्येक बूथ से लाभार्थी मेला में सम्मिलित होंगे।
26 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण सभी सांसद, मंत्री विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, सदस्य जिला पंचायत और संगठन के पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में सुनेंगे।
26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का पत्रक बूथ समिति के कार्यकर्ता घर- घर जाकर बाटेंगे एवं संपर्क करेंगे।
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक बूथ पर व्यापक स्वच्छता अभियान, तालाबों की सफाई एवं पॉलिथीन मुक्त भारत की शपथ एवं लोकल फॉर वोकल अभियान चलेगा।
2 अक्टूबर को महिला मोर्चा कोविड वैक्शीनेशन को लेकर विशेष अभियान चलाएगा।
इस मौके पर स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शारदाकांत शर्मा सुधीर श्रीवास्तव अरुण प्रकाश एमपी सिंह राजपूत सुखदेव राठौर भगवान सिंह मौर्य सोबरन सिंह नेकपाल कश्यप तेजपाल सागर प्रभाशंकर वर्मा मेधावी यादव राघवेंद्र यादव रानी सिंह पुंडीर आशीष शाक्य रीता वर्मा डॉ आशीष शर्मा वीरेंद्र सिंह यादव रामवीर सिंह अवढर शर्मा अनुज माहेश्वरी अंकित मौर्य राहुल रावत धीरज सिंह जितेंद्र कश्यप शैलेंद्र मोहन शर्मा मनोज गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।