जिला सम्वाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : जामा मस्जिद में वक्फ बोर्ड विधेयक पास होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने शहर में फुट पेट्रोलिंग की। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय पुलिस बल और पीएसी के साथ जामा मस्जिद के बाहर तैनात रहे।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस ने सभी धर्मों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल संपन्न हुई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *