जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव अपने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक तथा निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
सपा कार्यालय और डी एम रोड, नेकपुर पर बैठक की तत्पश्चात ग्राम निनमा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में मुख्याथिति के रूप में सम्मिलित हुए। ग्राम निनमा में हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हमारे देश से लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रहीं हैं।विगत दिनों नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर सांसदों को जो संविधान वितरित किया गया उसमे धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद दोनों शब्दों को एक षड्यंत्र के तहत हटा दिया गया है। जबकि यह दोनों शब्द बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान की मूल भावना को प्रदर्शित करते हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा नेताओँ द्वारा बाबा साहेब के सविधान से स्थापित लोकतन्त्र को खत्म करने की साजिश को अमल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी समाजवादियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें तथा संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिये अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव, बाबा साहेब वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा चंद्रा, धनुष्पाल यादव, अनेकपाल सिंह, मोर सिंह जाटव, ओमवीर सिंह यादव, अशोक यादव, अवधेश यादव, विपिन यादव, राजू जाटव, दिनेश कुमार ,सी एल गौतम, सत्येंद्र यादव, निखिल यादव, प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।