-प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा का लोकार्पण

-शांतिकंुज के डॉ. चिन्मय पाण्डया का होगा संबोधन

-दीक्षा संस्कार के साथ होंगे विभिन्न संस्कार

बदायूँ: गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर उज्जैन (मध्य प्रदेश) से नर्मदेश्वर शिवलिंग लेकर गायत्री शक्तिपीठ लौटे डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी और उनकी टोली का भव्य स्वागत किया गया। आत्मीय परिजनों ने नर्मदेश्वर शिवलिंग का पूजन किया। नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 28 नवंबर को होगी।

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर 27 नवंबर 2021 को प्रातः नौ बजे नर्मदेश्वर महाकाल की शोभा यात्रा, कलश यात्रा, संगीत प्रवचन, 28 नवंबर को नर्मदेश्वर महाकाल प्राण प्रतिष्ठा, प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा का लोकार्पण, देव पूजन, गायत्री महायज्ञ और डॉ. चिन्मय पाण्डया का संबोधन और 29 नवंबर का दीपयज्ञ, रुद्राभिषेक, गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति, दीक्षा, पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, विवाह संस्कार के अलावा विविध संस्कार, टोली विदाई होगी।

इस मौके पर नरेंद्र पाल शर्मा, सुशील गुप्ता, सुखपाल शर्मा, डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सचिन देव, शिवंवदा, मदनलाल, महीपाल सिंह, जगपाल सिंह, माया सक्सेना, कमलेश, राजेश्वरी, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजदू रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *