वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में अवैध शस्त्र/ शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनॉक 05-09-2021 को *थाना उझानी* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र धीरेन्द्र सिंह नि0 रसूलपुर पट्टा मलसई थाना सहसवान बदायूँ कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर पर मु0अ0सं0 400/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
*थाना उसहैत* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त 1. अनिल पुत्र मीहलाल निवासी वार्ड नंबर 1 कस्बा व थाना उसहैत के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0- 234/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
*अवैध शराब निष्कर्षण व अवैध बिक्री रोकथाम अभियान के अन्तर्गत कार्यवाहीः-*
*थाना मुजरिया* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त राजू पुत्र फतेह निवासी ग्राम रसूलपुर डांस थाना सहसवान जनपद बदायूँ को 20 लीटर अवैध शराब खाम सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/21 धारा 60 आवकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
*थाना उसहैत* पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1.मुकेश मिश्रा पुत्र चंद्रपाल 2. अखिलेश कश्यप पुत्र नेकराम निवासीगण ग्राम सरेली थाना उसहैत को अवैध शराब बनाते हुए पकड़कर कब्जे से एक जरी केन में करीब 20 ली0 शराब खाम व मौके पर करीब 150 लीटर लहन को नष्ट करके शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0- 233/2021 धारा 60( 2) Ex Act पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।