बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर बदायूँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान गौवंशीय पशुओ के वध करने की रोकथाम के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनॉक- 05-09-2021 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा राजस्थान प्रान्त के निवासी दो व्यक्तियों को देशी जंगली गाय/साड के परिवहन के संबंध मे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण से 10 देशी / जंगली गाय व साड बरामद किये गये। अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग अपनी राजस्थानी गिर नस्ल के गाय के साथ देशी जगंली गाय/साड को अपने गाय के झुण्ड मे शामिल कर लेते है तथा मौका मिलते है उनको स्थानीय कसाईयो को बेच देते है या फिर ट्रक से राजस्थान भिजवा देते है। उक्त कृत्य व बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 339/2021 धारा 3/5क/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.अर्जुन पुत्र बनबारी लाल नि0 लुंगीदास सरपंच जनपद जालौर राजस्थान
2. बहादुर पुत्र भैरो नि0 लुंगीदास सरपंच जनपद जालौर राजस्थान
*बरामदगी-*
10 अदद देशी/जंगली गाय व साड
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. उ0नि0 श्री खुर्शीद अहमद
2. का0 220 सुन्दर पाल
3. का0 0924 आकाश ढाका
4. का0 519 धर्मवीर सिहं
5. का0 523 ओम प्रकाश