भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज औऱ धर्मेंद्र शाक्य ने नामांकन दाखिल किया
जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 नामांकन का सिलसिला बदायूँ मे शुक्रवार मे शुरू हो चुका है । सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज औऱ शेखूपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य ने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनो भाजपा प्रत्याशियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व दोनो प्रत्याशियों ने अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना की औऱ बुजुर्ग कार्यकर्ताओ का आशीर्वाद लिया। दोनो प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व अन्य पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। भाजपा के दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे। भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज औऱ धर्मेंद्र शाक्य ने नामांकन से पूर्व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए अपनी जीत का दावा किया और कहा मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यो से जनता उनके साथ है। जनता ने एक बार फिर योगी सरकार बनाने का मन बना लिया है। सहसवान औऱ शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में क्या पूरे प्रदेश में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। विपक्ष हताश औऱ निराश है।