बदायूं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कल देर रात बदायूं के नये जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की घोषणा की है। घोषणा होने के बाद पूरे जिले में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। देर रात से ही राजीव कुमार गुप्ता के बरेली आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा ।

आज भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने राजीव कुमार गुप्ता को बदायूं का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। राजीव कुमार गुप्ता बहुत सरल, कर्मठ, जुझारू, ईमानदार के साथ साथ पार्टी के लोकप्रिय वरिष्ठ नेता है। उन्होंने बचपन से ही संघ में स्वयंसेवक बनकर अपनी राजनीति शुरू की, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं जिलाध्यक्ष की घोषणा होने पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण प्रकाश भगवान सिंह मौर्य सोवरन सिंह राजपूत आतिफ़ निजामी केशव चौहान रेनू सिंह रजनी मिश्रा सीमा राठौर कृष्णवीर सिंह अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार कौशल रस्तोगी आशीष शाक्य रीता वर्मा ममता माहेश्वरी नत्थूलाल वर्मा योगेश प्रताप के एल गुप्ता राकेश शाक्य मोनिका रस्तोगी शान्तनु दुबे अमित सिंह मनु गुप्ता अरविंद मौर्य अजय मथुरिया कमलजीत भूरानी राजेश साहू राकेश साहू अभिषेक मथुरिया सतीश कश्यप लालू कश्यप सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *