बदायूं : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व निंयत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही एवं आमजनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था भंग कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 19-11-2021 को थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 443 / 2021 धारा 3 / 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश कुमार मौर्य पुत्र रेवाराम मोर्य निवासी ग्राम मदनजुड़ी थाना बिसौली जिला बदायूं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूं के समक्ष पेश किया गया ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना बिनावर पुलिस द्वारा 04 अभि0गण 1. विजय सिंह पुत्र टीकम सिंह 2. टीकम सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी गण मुझियाना थाना बिनावर बदायूं तथा 3.राम सिंह पुत्र भगवंत निवासी सिकरोड़ी थाना बिनावर बदायूं 4. गुड्डू पुत्र रजजू निवासी कस्बा व थाना बिनावर बदायूं को गिरफ्तार किया गया । थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तगण 1. मुकेश पुत्र विजय निवासी ग्राम सकरी कासिमपुर थाना कादरचौक बदायूं 2. राम भजन पुत्र चोखे लाल निवासी ग्राम देवी नगला थाना कादरचौक बदायूं 3.सुरेश पुत्र जीवन 4.रामचरण पुत्र सुरेश 5.मोनू पुत्र सुरेश निवासी गण ग्राम लभारी थाना कादरचौक बदायूं को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया । थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तगणो 1. बबलू पुत्र महिपाल 2. अनिल पुत्र ओम प्रकाश निवासी मौजमपुर थाना हजरतपुर बदायूं 3. मुन्ना लाल 4. गजेंद्र 5. रविन्द्र पुत्रगढ़ गंगा सिंह निवासी हसौरा थाना हजरतपुर बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।