बदायूँ : बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण स्वावलंबन सुरक्षा स्वास्थ शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु जनपद के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र शेखुपुर जनपद बदायूँ मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ.साथ अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। छवि वैश्य जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र द्वारा छात्राओं को विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना कोविड व बाल सेवा योजना सामान्य तथा बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 102, 1090, 1098, 181, 1076 की विस्तृत जानकारी देते हुये बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड वन स्टाप सेन्टर के साथ-साथ चाइल्डलाइन तथा बाल विवाह से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं महिलाओं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। सीमा सिंह महिला थानाध्यक्ष द्वारा बालिका सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं शिक्षा से सम्बन्धित विस्तृत रुप से जानकारी के साथ-साथ अपना सू0यू0जी नम्बर एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइनों को नोट कराते हुये छात्राओं को यह अवगत कराया कि कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या यदि आप के सामने उत्पन्न हो तो आप इन नम्बरों का वेजिझग प्रयोग कर सुरक्षा आदि प्राप्त कर सकते। सीमा सिंह महिला थानाध्यक्ष द्वारा अपने जीवन की उपलब्धियों को बताते हुये बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाये जाने के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र शेखुपुर जनपद बदायूँ की प्रधानाचार्या उपासना सिंह सहित स्कूल की समस्त अध्यापिका उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *