मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा अनंत के द्वारा आज दिनांक 10.06.2020 को विकास खण्ड दातागंज की ग्राम पंचायत कुढ़ा कुठिया सुल्तानपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम कुढ़ा में गत वर्ष मलेरिया के 39 केस एवं कुठिया में 01 केस था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम कुठिया में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में ग्राम पंचायत में कोई नया मलेरिया का केस प्रकाश में नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के 09 कर्मचारियों के द्वारा कैम्प में सायं 4़.00 बजे तक 28 गत वर्ष के मरीजों के स्लाइड लिए गये थे। जिसकी गति काफी धीमी थी। ग्राम कुढ़ा के तालाब को देखा गया और उसमें गम्बूशिया मछली मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा डाली गयी। गम्बूशिया मछली मच्छर का लार्वा खाती है जिससे मच्छर के पनपने की सम्भावना काफी कम हो जाती है। ग्राम कुठिया में मनरेगा अन्तर्गत लालाराम खेत से मेन रोड तक तटबंध कार्य को देखा गया । इस कार्य पर 55 श्रमिक कार्य कर रहे थे। श्रमिकों की संख्या बढाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी दातागंज डा0ए0के0जादौन को दिए गये। ग्राम पंचायत कुढ़ा कुठिया सुल्तानपुर में निगरानी समिति गठित है जिसकी बैठक हुई है। शासनादेशों का रख-रखाव ठीक प्रकार से किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर वाॅल पेंटिंग करायी गयी है। ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति सन्तोषजनक पाई गयी।
