बदायूं :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब/शस्त्र की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01.07.2021 थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त जोधपाल पुत्र नेकसू नि0 ग्राम अमीरगंज थाना उझानी बदायूं को एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 180/2021 धारा 60 आबकारी अधीनियम पंजीकृत किया गया। *थाना मूसाझाग* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त अरशद पुत्र नत्थू मिया निवासी ग्राम तालगांव थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को एक अदद नाजायज चाकू के साथ जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर अंतर्गत धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। *थाना सिविल लाइन* पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1- शिवम पुत्र बोबी कश्यप निवासी खेड़ा नवादा थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं के विरुद्ध मु0अ0सं0 254 / 21 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। 2- अभियुक्त अतुल पुत्र मस्तराम निवासी बाबूराम मार्केट थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं के विरुद्ध मु0अ0सं0 255/ 21 धारा4/21 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *