बदायूँ : रविवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकारों के बारे में दातागंज महिला पुलिसकर्मी जागरूक करती दिखी। कोतवाली दातागंज क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ता करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉo ओ. पी सिंह ने बताया कि महिला शक्ति के हिट में सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, पति के मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में, महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। महिलाओं के हित के लिए कई हेल्पलाइन नंबर 1090, 112,1076 आदि सरकार द्वारा जारी किए हैं। इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखने का तोहफा दें।
महिलाओं तथा बालिकाओं को पुलिस के डर से दूर करने हेतु पुलिस मित्र के रुप में जागरूक कर अपराधों के बारे में बताया जाता है तथा सुरक्षा उपचारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है । महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम तथा ठगी के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनके कानूनी अधिकारों व बचने के उपायों से अवगत कराया जा रहा है साथ ही थाने में स्थित हेल्प डेस्क की जानकारी दी जाती है तथा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 ,1098 ,181 ,1930, 1076 ,112 की जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *