बदायूँ : सपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेमपाल सिंह यादव ने बताया कि कल 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर ध्वजारोहण किया जाएगा। अतः पार्टी के विधायक,पूर्व विधायक,जिलाकार्यकरिणी के पदाधिकारी,प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, पार्टी से सम्बद्ध सभी जनप्रतिनिधि, प्रमुख नेता व कार्यकर्ता सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर अनिवार्य रूप से पहुंचने का कष्ट करें।ये जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।