बदायूँ : भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को दर्जनों सपा-बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों व विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के समक्ष बसपा एवं सपा के सेक्टर सयोंजक, सेक्टर सचिव, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा एवं सपा के पदाधिकारी/कार्यकर्ता सुरेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार, कमलकांत, शेर सिंह, प्रमोद, चरन सिंह, समेत सेक्टर सयोंजक, सेक्टर सचिव, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि शामिल थे। भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगो ने बदायूं की छ: विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने औऱ प्रदेश में फिर एक बार योगी की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और भाजपा की नीतियों से विस्तार से अवगत कराया।