अलीगढ़ (मनोहर लाल)। अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि जन समस्‍याओं से संबंधित शिकायतों का निस्‍तारण शीघ्र ही किया जाए, वरना संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी। डीएम बुधवार को  कलक्ट्रेट में जनता दरबार में फरियादियों की समस्‍याएं सुन रहे थे।

डीएम ने संबंधित अधिकरियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के आदेश दिए। आदेश। डीएम ने दो दर्जन से अधिक शिकायते सुनीं। उन्‍होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, अवैध कब्जा तथा विद्युत से सम्बंधित शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर समाधान किया जाए इस मौके पर एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन श्री डीपी पाल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *