अलीगढ़, : वोटरों को लालच देकर अपनी ओर आकर्षित करना दावेदारों को महंगा पड़ेगा। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है अलीगढ़ के खैर क्षेत्र मेंं, जहां प्रधान पद के एक दावेदार ने प्रलोभन देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए बरगलाते पाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वोटों के प्रलोभन में मतदाताओं को पांच साल तक फ्री राशन देने की घोषणा करने वाले प्रधान पद के दावेदार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। तहरीर में इसे प्रधान पद का दावेदार दर्शाया गया है। बता दें गांव तेहरा में प्रधान पद के दावेदार ने पांच साल तक फ्री राशन देने की बात सुर्खियों में आ गई है। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना पर प्रधान पद के दावेदार के गांव तेहरा में छापा मारा। पुलिस ने देखा कि वोटरों को लुभाने के लिए पांच साल तक फ्री राशन देने की घोषणा की जा रही है। पुलिस की तहरीर पर प्रधान पद के दावेदार सोनू पुत्र रामनिवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
