अलीगढ़ । भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवार परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर मनाया गया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम परशुराम का जन्मोत्सव प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर मनाया गया।हुआ। उपस्थिति जनों ने भगवान परशुराम के चित्र ओर मूर्ति पर माला पहना कर पूजा अर्चना की। इस दौरान कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाए जाने की प्रार्थना भी की गई।

ऋषि जीवन से सीखने कीजरूरत 

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लोकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जीवित देव हैं वो आज भी जीवित हैं, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी एक समाज या व्यक्ति के आराध्य नहीं अपितु सर्वसमाज के देव हैं। हमें उनके ऋषि जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वो शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुणता में विश्वास रखते थे। भगवान परशुराम ने सदैव सत्य का साथ व सत्य के मार्ग पर चलने का आदर्श स्थापित किया। इस मौके पर परशुराम सेवा संस्थान के तहसील अध्यक्ष नितिन तिवारी, अखिल सूर्यवंशी एकता के प्रदेश अध्यक्ष नाहर सिंह सूर्यवंशी, कृष्णानंद शर्मा, अशोक शर्मा, रामअवतार शर्मा, दिनेशपाल बघेल, खजान सिंह, संजीव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *