अलीगढ़ ।  शिव तंत्र ज्योतिष फाउंडेशन के तत्वावधान में होटल ऑर्चिड ब्लू रामघाट रोड के निकट निरंजनपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि लोकेश शास्त्री ने कहा हमारी फाउंडेशन महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही है। देश के हालातों को देखते हुए आज महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की आवश्यकता है।

महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की आवश्यकता है।महिलाओं का आत्‍मनिर्भर बनाना जरूरी 

लोकेश शास्त्री ने कहा हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलीगढ़ में अभियान चला रहे हैं, जिसमें महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार कार्य करना सिखाया जायेगा। कोरोना का समय है सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइनों का पालन करें। इसके पश्चात कवि रामसिंह ने महिलाओं के मनोबल को बढ़ाते हुए बेटियों के लिए कविता पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया वीके सचान कृषि निर्देषक ने पर्यावरण पर अपने विचार रखें। जलाशय का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। वातावरण दूषित है। उन्होंने फाउंडेशन से अपील की इस ओर भी आज मुख्य रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि डा आरपी सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के बारे में प्राकृतिक उपाय बताए। कहा, स्वयं की सुरक्षा खुद करें। अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यायाम भी कर सकते हैं।

संगठित होकर आवाज उठाएं महिलाएं

समाज सेविका शारदा ने कहा महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए महिलाओं को ही जागरूक होना होगा और संगठित होकर आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण भी किया गया। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि आपके साथ अन्याय होता है तो आवाज उठायें प्रशासन से सम्पर्क करें फाउंडेशन के पदाधिकारियों से भी सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भारती सोलंकी ,प्रदेश महासचिव ज्योतियाचार्य ममता सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार नीलिमा शर्मा,महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद नेहा शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि रवि राठौरिया ,नवनीत शर्मा, श्वेता शम्मी, सुधा सिंह, कृतिका सिंह कमलेश, रजनी देवी, ललितेश देवी, हेमलता शर्मा, विमलेश देवी, चन्द्रमोहन सिंह, विशाल सक्सैना, शशि गुप्ता, भुवनेश प्रभाकर, भगवान देवी, संजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *