रिपोर्ट :- रामू कठेरिया
सिरौली: सुरक्षित प्रसव कराने को अस्पताल ले जाते समय महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया जिससे एंबुलेंस में ही बच्ची की किलकारियां गूंज उठी।
गांव शिवपुरी के नेतराम की पत्नी गीता को रविवार तड़के प्रसव पीडा हुई। नेतराम ने एंबुलेंस को फ़ोन किया। सूचना पर तत्काल समय पर एंबुलेंस गांव पहुंच गई। पायलट धीरज और उनका साथी अवनीश एंबुलेंस से महिला को सिरौली अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान नामदार गंज के पास महिला की प्रसव पीडा बढ़ गई। तभी पायलट ने समझ-बूझ के साथ एंबुलेंस को रोक लिया और महिला के साथ चल रही महिलाओं ने सुरक्षित प्रसव करा लिया। इसके बाद सुरक्षित जच्चा-बच्चा को सिरौली के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।