सिरौली : नगर सिरौली में क्षत्रिय समाज एकता दल द्वारा शुक्रवार को एक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भारी मात्रा में युवाओं का जोश बढ़ चढ़कर दिखाई दिया। जी हां जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें युवा सम्राट कुंवर सिद्धराजसिंह प्रत्येक युवा दिल के राज करने वाले आज नगर सिरौली में पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल द्वारा बगिया चौराहे पर पहुंचकर उनको फूल माला डालकर। उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम नगर सिरौली के उरस वाली पुलिया के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उमा सक्सेना ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ग में हमारी बहन बेटियों को आगे रहना चाहिए। जिससे वह हर क्षेत्र में जा सके। क्षत्रिय समाज एकता दल के युवा नेता सचिन प्रताप सिंह ने बताया कि सिरौली की जनता को एकत्र करने के लिए, सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन परमिंदर सिंह द्वारा किया गया। सभा समाप्त होने के बाद कुंवर सिद्धराजसिंह प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर पहुंचे और परिवार से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरी नगर सिरौली में घूमने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। देर रात सभी वर्गों के लोगों ने उनको विदा किया। और भाई सिद्धराज सिंह ने कहा कि मैं बहुत जल्द फिर दोबारा सिरौली में आऊंगा।इसी क्रम मेंअध्यक्ष रामू राजपूत,हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया, उपाध्यक्ष विकास सिंह, धर्मेंद्र सिंह संगठन मंत्री, रामू कठेरिया मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, अंकित चौहान महासचिव, सौरभ चौहान मंत्री, विजय सिंह मंत्री, प्रमोद सिंह बूथ अध्यक्ष भाजपा, रन वीर सिंह मंत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *