इंतजार खां द्वारा
बदायूं । आज दिनांक 26 जनवरी 2021 को बरेली मंडल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश पुरी जिला अध्यक्ष बदायूं ने की व शीतल राना जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,ज़िला संयोजक मु०शमसुद्दीन शम्स आदि सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत व लगन के साथ गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया।
जिलाध्यक्ष योगेश पुरी ने उझानी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई और सभी जिला वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है जिसे सभी भारतवासियों को पूर्ण श्रद्धा के साथ मानना चाहिए।सभी संगठन के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अपने अपने प्रतिष्ठान व घरों को सजाएं।दूसरी ओर ज़िला संयोजक मु० शमसुद्दीन शम्स ने एम.एल. जू०हाई स्कूल में बच्चों को पेन,कॉपी, किताब, झंडे वितरण किए गए। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष कुवंरपाल शर्मा, जिला सहमंत्री सुनील यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष संजीव कुमार पटेल, ब्लाक सचिव राजेश कुमार शर्मा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

