अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 21 जून 2022 के अवसर पर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘योग सचित्र ‘ हिंदी में और ‘Yoga Illustrated’ अंग्रेजी में, बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। योग के महत्व और उसके विभिन्न लाभकारी आसनों के बारे में जानकारी देने वाली यह एक अनोखी पुस्तक है, जिसमे चित्रों के माध्यम से योगासनों की जानकारी दी गई है। आज के बदलते परिवेश और जीवन शैली तथा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के परिप्रेक्ष्य में योग की महत्ता और बढ़ गई है। ऐसी स्थितियों में पूरे विश्व ने इसे स्वीकार किया है।

अतः योग को अपनाने के लिए, इसके आसनों की विधिवत जानकारी आवश्यक है। यह पुस्तक इसे लिए बहुत उपयोगी है। नागरिकों से आग्रह है कि इसे खरीदें और लाभान्वित हों। लखनऊ के अलीगंज में पुरनिया चौराहे के पास स्थित केंद्रीय भवन के द्वितीय तल पर, विभाग के विक्रय केंद्र में यह पुस्तक उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *