अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ब्रज क्षेत्र द्वारा प्रत्येक जिला स्तर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा सप्ताह मनाने के लिए दिए गए निर्देश के अनुपालन में आज जिला सिविल बार एसोसिएशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्री सत्य प्रकाश जी सम्मिलित हुए और विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद उपस्थित सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों को प्रकट किया और युवाओं से उनके जीवन का अनुसरण करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि श्री सत्य प्रकाश जी ने अपने वक्तव्य में विवेकानंद जी को देश की ही नहीं विश्व की विलक्षण प्रतिभावान युवा बताया तथा उनके जीवन मूल्यों से प्रेरित होकर विश्व कल्याण की दिशा में कार्य करने को तैयार रहने को कहा।

अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार ने भी युवाओं से विवेकानन्द जी का अनुसरण करते हुए देश के लिए कार्य करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के महामन्त्री विवेक रैंदड़ ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर पर प्रकाश डाला और वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन के कई संस्मरणों को याद किया और अपने जीवन में उतारने को कहा।

कार्यक्रम में मंत्री सुकरीत कुमार तथा शरद कुमार, न्याय केन्द्र प्रमुख श्याम दिवाकर. मनोज मोहन, अनिल सक्सेना, देवेश, अरुण उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जी, वेदप्रकाश साहू, ज्ञानस्वरुप सुनील बंसल व जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ल सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे और अपने विचारों को प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *