आदरणीय साथियो

*अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा* 100 वर्ष पूर्ण करने वाली केवल एक संस्था ही नही है, ये एक सोच है, एक विचार है। जिसमें हरेक यादव को सम्मान तथा अन्य समाज के साथ सामंजस्य स्थापित करना रहा है।

*मुझे यह जिम्मेदारी मुख्य संरक्षक मा.गुरु जी के आशीर्वाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वप्नकुमार घोष जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री श्याम सिंह जी सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी एवं महासभा के अनेक पदाधिकारियों ने दी है।*

महासभा अपने शताब्दी वर्ष मनाने की तरफ अग्रसर है तब राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी और अधिक बड़ जाती है अतः भविष्य हेतु विचारों को आगे किर्यान्वित करना एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

ऐसे ऐतिहासिक समय पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतना बड़ा विश्वास मुझ पर किया है। मुझे राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है, उसके लिए में अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझ पर विस्वास करने के लिये आप सभी को बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाने का हर संभव प्रयास करुंगा, लेकिन यह सब आप सभी के सहयोग से ही सम्भव होगा। एक बार पुनः सभी का आभार एवं धन्यवाद।

सादर,

अशोक यादव एड.

राष्ट्रीय महासचिव,

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *