जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बिसौली ( बदायूँ ) दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि संरक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले भर में छापमार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तीसरे दिन अफसरों ने 400 लीटर खाद्य तेल को सीज कर दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान मिठाई और पनीर, सौफ और घी आदि का सैंपल लिया गया । जिसे जांच को लैब में भेजा गया है ।

उपजिलाधिकारी बिसौली के नेतृत्व में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम द्वारा बिसौली बाजार मे रूपम स्वीट्स से पनीर , अत्यम स्वीट्स से मलाई लड्डू , नन्दन ट्रेडर्स से सौंफ , जय भोले स्वीट्स से घी , छेना की मिठाई एवं खोया का नमूना लेने के पश्चात टीम द्वारा अधिसूचना के आधार पर इमरूल के तेल निर्माण इकाई एवं विक्रय प्रतिष्ठान पर छापामार की कार्यवाही की गई वहाँ से सरसों का तेल का नमूना एवं रिफाइण्ड तेल का नमूना संग्रहीत करने के पश्चात लगभग 400 लीटर खाद्य तेल को सीज कर दिया गया है । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से व्यापारियों और मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है । छापामार अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सतेन्द्र सिंह तोमर , चन्द्रविजय सिंह ,शहाबुद्दीन दोस्त , राजीव कुमार , देवकान्त, भूपेन्द्र सिंह , शम्भू दयाल , एतीस कुमार, वेदप्रकाश शामिल रहे ।
