अलीगढ़ । पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के निधन के बाद उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कल्याण सिंह के घर पहुंच कर श्रंद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, बेटे राजवीर सिंह से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा कल्याण सिंह के परिवार से मिलने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे। पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, ,गृह राज्य मंत्री अरुण कुमार मिश्रा समेत कई दिग्गज नेता भी अलीगढ़ आएंगे।

बंगाल की मानसिकता वालों का इलाज योगी जी जानता हैं

कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताने को लेकर हो रहे एएमयू के विरोध पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां औऱ बंगाल में ऐसी मानसिकता के लोग हैं। योगी जी इनका इलाज करना जानते हैं।

यह है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में कैंपस में कुछ पर्चा भी चस्पा कर दिए थे। जिन्हें प्रोक्टोरियल टीम ने हटवा दिया। पर्चा में कुलपति द्वारा शोक जताने की निंदा की है। कहा है पूर्व में क्या हुआ ये सब जानते हैं। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली ने कहा है ये असमाजिक तत्वों की हरकत है। उनकी तलाश की जा रही है। ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

कुलपति ने ये जताया था शोक

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था। कहा था कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तारिक मंसूर ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह (लोकसभा सदस्य) से भी अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *