अलीगढ़ । अचल सरोवर रक्षक दल ने  शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे का स्वागत किया। दल की महिला प्रमुख कृष्णा गुप्ता ने बुके भेंट किया। पटका पहनाकर स्वागत किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि वो पूरी तरह से सहयोग करेंगी। अचल की धार्मिकता को बनाएंगे रखेंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो निःसंकोच मिल सकते हैं।

अचल सरोवर सबका है दिल

कृष्णा गुप्ता ने डीएम को बताया कि हम सभी ने अचल सरोवर की स्वच्छता के लिए दैनिक जागरण ने अभियान चलाया था, जिसकी बदौलत सरोवर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आया और सुंदर बन रहा है। महिलाओं ने इस अभियान में बहुत सहयोग किया था। अचल सरोवर शहर का ह्रदय स्थल है। यह धर्मनगरी है। यहां सिध्दपीठ श्री गिलहराज मंदिर है। बाबा भोलेनाथ का प्राचीन अचलेश्वरधाम मंदिर है। इससे अचल की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए टीम के सभी सदस्य आज भी अचल की सुंदरता के लिए जुटे हुए हैं। मोहन लाल वर्मा ने कहा कि अब अचल को और सुंदर बनाने में आपका सहयोग जरूरी है। क्योंकि तमाम बड़े प्रोजेक्ट निगरानी के बिना चल नहीं पाए, उनका उद्द्देश्य भी पूर्ण नहीं हो सका। अचल से चूंकि हम सभी की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए हम सभी चाहते हैं कि जो भी विकास कार्य हो वो धार्मिकता को ध्यान में रखकर होना चाहिए। प्रीती वार्ष्णेय ने कहा कि जिले को पहली महिला डीएम मिलीं हैं, ये गौरव की बात है। हमारे देश की नारियों ने इतिहास रचने का काम किया है। देश धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाने से पीछे नहीं रही हैं। हमारी टीम भी अचल सरोवर की स्वच्छता के लिए बहादुरी के साथ कार्य किया है। हम स्वच्छता के लिए संकल्पित हैं। लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि आपका सहयोग दल की टीम को मिलता रहे, जिससे हम स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता की अलख जगाई तो पूरे देश में लोग आगे आए, आज हम सब मिलकर स्वच्छता अभियान में आगे रहेंगे। बस आपका सहयोग जरूरी है। नीटू ने कहा कि पूरी टीम स्वच्छता अभियान में सहयोग देगी। जपुनीत वार्ष्णेय बंटी ने कहा कि अचल का धार्मिक गौरव बना रहना चाहिए। विष्णु गुप्ता, जितेंद मौजूद आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *