लखनऊ । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तारअब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यको के विकास के लिए कई महत्वपूर्णकाम किए है।उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ ,सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कामकर रही है और अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण की बजाए उसके वास्तविक विकास परध्यान दिया गया है।लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम में ‘’हुनर –हाट’’की शुरुआत के मौकेपर श्री नकवी ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने कारीगरों और दस्तकारों को ‘’हुनर –हाट’’ के रुप मेंएक बड़ा प्लेटफार्म दिया है। ‘’हुनर –हाट’’ में देश भर से जुड़े कारीगर और दस्तकारअपनी वस्तुओं को बेंचते ही नहीं है बल्कि उसकी ब्रांडिंग के भी तौर तरीके सीखतेहैं ।जेम पोर्टल तथा आनलाइन सेवा से जुड़ जाने के बाद ‘’हुनर –हाट’’ की उपयोगिता बढी है और इसके निर्यात का भी रास्ता साफ हुआ है।श्री नकवी नेकहा कि लखनऊ के “हुनर हाट” में आंध्र प्रदेश, असम,

बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात,हरियाणा,हिमाचलप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल हो रहे हैं। श्री नकवी ने कहा कि लखनऊ के “हुनर हाट” में देश के दस्तकार/शिल्पकार, अजरख,ऍप्लिक, आर्टमेटल वेयर, बाघ प्रिंट, बाटिक, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तर की जड़ी-बूटियां, ब्लैक पॉटरी,ब्लॉकप्रिंट, बेंत-बांस के उत्पाद, चिकनकारी, कॉपर बेल, ड्राईफ्लावर्स, खादी के उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियाँ, लेदर, पश्मीनाशाल, रामपुरी वायलिन, लकड़ी-आयरन के खिलौने, कांथाएम्ब्रोइडरी, ब्रास-पीतल के प्रोडक्ट, क्रिस्टल ग्लास आइटम, चन्दन की कलाकृतियां आदि के स्वदेशी हस्तनिर्मित शानदार उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए ले कर आये हैं। श्री नकवी नेकहा कि लखनऊ के “हुनर हाट” में आने वाले लोग देश के पारंम्परिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाएंगे, वहीँ देश के जाने-माने कलाकारों द्वाराहर दिन प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्रहोंगे। “हुनर हाट” में प्रतिदिन सांयकाल जाने-माने कलाकारों द्वारा”आत्मनिर्भर भारत” थीम पर गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमोंमें प्रसिद्द कलाकार जैसे श्री कैलाश खेर; श्री विनोद राठौर; सुश्रीशिबानी कश्यप; श्री भूपेंद्र भुप्पी; मिर्ज़ा सिस्टर्स ;श्रीप्रेम भाटिया; सुश्री रेखा राज; हमसर हयात ग्रुप; श्री मुकेश पांचोली आदि अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।  श्री नकवी ने कहा कि लखनऊ का “हुनर हाट” ई प्लेटफार्म http://hunarhaat.org परभी देश-विदेश के लोगों के लिए उपलब्ध है जहाँ लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के स्वदेशी सामानों को देख एवं खरीद रहे हैं।  श्री नकवी नेकहा कि देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित हो रहे “हुनर हाट”, दस्तकारों, शिल्पकारों के लिए बहुत उत्साहवर्धक और लाभदायक साबित हो रहे हैं। एक ओर जहाँ “हुनरहाट” में लाखों लोग आते हैं वहीँ दूसरी ओर लोग करोड़ों रूपए की दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी भी करते हैं। पिछले लगभग 5 वर्षों मेंं “हुनर हाट” के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों,कारीगरोंऔर उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। “हुनरहाट” से देश के कोने-कोने की शानदार-जानदार पारम्परिक दस्तकारी, शिल्पकारीकी विरासत को और मजबूती और पहचान मिली है। श्री नकवी नेकहा कि आने वाले दिनों में “हुनर हाट” का आयोजन मैसूर, जयपुर,चंडीगढ़,इंदौर,मुंबई,हैदराबाद,नईदिल्ली, रांची, कोटा, सूरत/अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी आदि स्थानों पर होगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 23 जनवरी को हुनर-हाट का औपचारिक रुप से उद्घाटन करेंगें यह अपने किस्म का 24 वां हुनर हाट है।

*—-डा.श्रीकांत श्रीवास्तव/सुन्दरम चौरसियापीआईबी लखनऊ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *