बदायूँ : अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की ओर से सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुशील पुत्र लज्जाराम निवासी गालमपट्टी थाना सिविल लाइन के रूप में हुई।

एसएचओ राजेश कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके पर तकरीबन 125 लीटर लहन भी मिला था जिसे वही पर नष्ट कर दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर भेजा जेल दिया है।
